{"_id":"d6d06bf9c0c58b5b4fc0d63dd415b283","slug":"conscience-and-nisha-marie-stake-in-calligraphy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलेख में विवेक और निशा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलेख में विवेक और निशा ने मारी बाजी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विश्व विकलांगता पखवाड़ा दिवस पर समेकित शिक्षा के तहत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का स्पोर्ट्स एवं कल्चर मीट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम जागीर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंछना और कुरावली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्योंति में हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंछना में सुलेख प्रतियोगिता में विवेक पाल प्रथम, प्रिंस द्वितीय, अर्जुन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला में प्रिंस कुमार प्रथम, अनोज कुमार द्वितीय, स्वेता कुमारी तीसरे स्थान पर रही। 50 मीटर दौड़ में बालक में अमन प्रथम, प्रिंस द्वितीय, विशाल तृतीय, 100 मीटर दौड़ में अनोज प्रथम, आशीष द्वितीय, ओमकार तृतीय, गायन में शारदा प्रथम, मोनिका द्वितीय, 50 मीटर दौड़ बालिका में स्वेता प्रथम, निशा द्वितीय व शिवा तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन राकेश पीटीआई ने किया। कार्यक्रम के आयोजक संगीत कुमार मिश्र, प्रेमचंद्र और अजय सिंह रहे। इस मौके पर ऊषा त्रिपाठी, राजेश कु मार, अनीता कुमारी आदि मौजूद थे।
वहीं विकास खंड कुरावली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्योंति में सुलेख में निशा प्रथम, शिवानी द्वितीय, अजय तृतीय, चित्रकला में मीना प्रथम, कुसुम द्वितीय, कौशलेंद्र तृतीय, कुर्सी दौड़ में अजय प्रथम, हिना द्वितीय, शिवांग तृतीय रहीं। कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद मसूद अली, जितेंद्र सिंह, विमल कुमार रहे। इस मौके पर नेम सिंह यादव, अंजू, हेमेंद्र सिंह, उमेश यादव आदि मौजूद थे। वहीं ब्लाक सुल्तानगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय आलीपुर खेड़ा में श्याम कुमार, विवेके कुमार व आरती शुक्ला के नेतृत्व में प्रतियोगिताएं हुईं। इसके अलावा ब्लाक किशनी, करहल, बरनाहल पर भी प्रतियोगिताएं हुई।