फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Compensation imposed on the Agra road jam

मुआवजे के लिए आगरा रोड पर लगाया जाम

Sat, 24 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 24 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Compensation imposed on the Agra road jam
 थाना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से हुई दो छात्रों की मौत के बाद शनिवार को एक छात्र के परिवारीजनों ने आगरा रोड सिटी पोस्ट ऑफिस के समीप जाम लगा दिया। जानकारी पर अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ढाई घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन



थाना कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर शुक्रवार को स्कूल से साइकिल से लौटते समय मोहल्ला छपट्टी निवासी अंकित (16) पुत्र मानसिंह और गाड़ीवान निवासी सुंदरम (16) पुत्र सुनील की मौत हो गई थी। शुक्रवार को भी परिवारीजनों ने आगरा रोड पर जाम लगाया था। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर जाम खोल दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। शनिवार को अंकित के परिवारीजनों ने सिटी पोस्ट ऑफिस के समीप सुबह 9:30 बजे शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर एसडीएम सदर एसएन यादव, सीओ सिटी बीपी सिंह पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। परिवारीजन मौके पर ही 15 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन



 साथ ही सपा सरकार व जिला पंचायत अध्यक्ष आशु दिवाकर व सदर विधायक के मौके पर न आने के चलते उनके विरोध में नारेबाजी की। वहीं, जानकारी पर पूर्व विधायक सदर अशोक चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों से जानकारी ली। अधिकारियों से शीघ्र सहायता राशि दिलाने को कहा। एसडीएम ने शीघ्र सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ढाई घंटे बाद 12 बजे के लगभग परिवारीजनों ने शव हटाकर जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डायवर्जन कर निकाले वाहन
सिटी पोस्ट ऑफिस पर ढाई घंटे तक जाम लगा रहने से जाम के हालात न बनें इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया। शहर की ओर जाने वाले वाहनों को क्रिश्चियन तिराहा से स्टेशन रोड होकर गुजारा। वहीं आगरा रोड और करहल चौराहा की ओर से आने वाले वाहनों को बड़े चौराहा से होकर निकाला। इससे जाम के हालात नहीं बने।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed