फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Collectorate campus trees become dry due to accidents

कलक्ट्रेट परिसर में सूखा पेड़ बन रहा हादसों की वजह

Fri, 29 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 29 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Collectorate campus trees become dry due to accidents
एसिड अटैक से बचने पर शिक्षिका की आंख फोड़ी - फोटो : अमर उजाला
बीते पांच दिनों में कलक्ट्रेट परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के समीप अधिवक्ता और बेनामा लेखकों की झोपड़ियां शार्ट सर्किट के चलते जलकर राख हो चुकी हैं। पांच दिनों में बुधवार को दूसरी बार लगी आग में करीब तीन झोपड़ियां जल गईं। अधिवक्ता और बेनामा लेखक परिसर में खड़े सूखे इमली के पेड़ को आग लगने की वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कई बार वन विभाग से सूखा पेड़ कटवाने की मांग की गई। पांच दिन पूर्व लगी आग में तीस से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गई थी। क्षति का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम गजेंद्र सिंह ने भी पेड़ कटवाने के आदेश दिए थे। लेकिन अभी तक पेड़ काटा नहीं गया। सुरेंद्र नाथ ने बताया कि शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी सूखे पेड़ को आसानी से चपेट में ले लेती है। इसी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उनका कहना था कि अगर पेड़ को काटा नहीं गया तो किसी दिन यहां बड़ा हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed