फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Cold Room Established at District Combined Hospital to Combat Extreme Heat

Mainpuri News: भीषण गर्मी से निपटने को जिला संयुक्त चिकित्सालय में बना कोल्ड रूम

Mon, 27 Apr 2026 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 27 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cold Room Established at District Combined Hospital to Combat Extreme Heat
शिकोहाबाद। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय में पांच बेड का विशेष कोल्ड रूम तैयार किया गया है। इस कमरे में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और गर्मी जनित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज मिलेगा।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. आरसी केशव ने बताया कि गर्मी के दौरान हीट स्ट्रोक के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन




आरोग्य मेलों में पहुंचे बुखार-डायरिया के सबसे ज्यादा केस

फिरोजाबाद। जिले में रविवार को 67 स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इसमें 1907 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सबसे अधिक मरीज बुखार, डायरिया, उल्टी-दस्त, त्वचा रोग और डिहाइड्रेशन से पीड़ित रहे। इसके अलावा खांसी-जुकाम, आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायत लेकर भी लोग पहुंचे। एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने विभिन्न आरोग्य मेलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed