{"_id":"63da3dd5b6c0ab41210b2dc6","slug":"clerk-has-been-suspended-by-superintending-engineer-who-has-been-absent-for-nine-months-in-mainpuri-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: बिना सूचना नौ महीने से कार्यालय नहीं आ रहा बाबू, अनुशासनहीनता पर किया गया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: बिना सूचना नौ महीने से कार्यालय नहीं आ रहा बाबू, अनुशासनहीनता पर किया गया निलंबित
Wed, 01 Feb 2023 03:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 01 Feb 2023 03:54 PM IST
सार
मैनपुरी में अधीक्षण अभियंता ने बाबू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया। बाबू बिना किसी सूचना के नौ महीने से गैरहाजिर चल रही था। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बाद भी संपर्क नहीं हो सका। इस पर अधीक्षण अभियंता ने कार्रवाई का चाबुक चलाया।
विज्ञापन
suspended demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में नौ माह से लगातार अनुपस्थित चल रहे बाबू को अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल आगरा ने निलंबित कर दिया। कई बार पते पर डाक से निलंबन आदेश भेजा गया, लेकिन स्वीकार नहीं हो सका। इसके बाद निलंबन आदेश संबंधित कर्मचारी के सेवा पुस्तिका में दर्ज पते पर चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता नलकूप खंड कार्यालय में विष्णु कुलश्रेष्ठ कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। 30 अप्रैल 2022 से वह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। कार्यालय की तरफ से कई बार उनसे पत्राचार करने का प्रयास किया गया, लेकिन सेवा पुस्तिका में दर्ज पते पर पत्र रिसीव नहीं हो सका। बिना सूचना अनुपस्थित रहने को घोर लापरवाही मानी गई। इसके चलते अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल आगरा ने उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
निलंबन के दौरान उन्हें नलकूप खंड आगरा संबद्ध किया गया है। निलंबन का आदेश कार्यालय से उनके सेवा पुस्तिका में दर्ज पते पर चस्पा कराया गया है। इसमें तत्काल उन्हें नलकूप खंड आगरा कार्यालय पर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन