{"_id":"6a42aa251b5964561401f297","slug":"children-will-not-travel-in-unfit-vehicles-make-roads-pothole-free-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-162059-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: अनफिट वाहनों में सफर नहीं करेंगे बच्चे, सड़कों को करें गड्ढा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: अनफिट वाहनों में सफर नहीं करेंगे बच्चे, सड़कों को करें गड्ढा मुक्त
Mon, 29 Jun 2026 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्यालय की ओर से चलने वाले वाहनों में फिटनेस संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए एक और दो जुलाई को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। सड़कों को भी अभियान चलाकर गड्ढा मुक्त किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को जिला विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी विद्यालय वाहन बिना फिटनेस के संचालित न हो, सभी विद्यालय वाहनों से सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर खिलवाड़ न हो। जनपद के 252 विद्यालयों के नाम 745 वाहन पंजीकृत हैं, जिसमें से 240 वाहनों में फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण आदि कमियां है, जिस पर उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से ऐसे स्कूली वाहनों की फिटनेस सहित अन्य कमियों को दूर करायें।
बैठक में उपस्थित विद्यालय प्रबंधकों से कहा कि अपने-अपने विद्यालयों के अग्निशमन यंत्रों की जांच कराएं, अग्निशमन यंत्र क्रियाशील रहें, विद्यालयों में शिक्षा के साथ छात्रों की सुरक्षा के भी विशेष प्रबंध किए जाएं। उन्होने बैठक में उपस्थित विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाध्यापकों से कहा कि विद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब संचालित रहे जिनके माध्यम से छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाये।