फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Children two communities clashed in fights, stress

बच्चों के झगड़े में भिड़े दो दो समुदाय, तनाव

Fri, 06 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 06 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Children two communities clashed in fights, stress
बच्चों के मामूली विवाद में शुक्रवार शाम को मोहल्ला जाटवान में दो समुदाय के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के मामूली विवाद में शुक्रवार शाम को मोहल्ला जाटवान में दो समुदाय के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। विवाद में दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडा और पत्थरबाजी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जाटवान निवासी मंगलदास जाटव और पड़ोसी इरशाद के बच्चों के बीच शुक्रवार सुबह विवाद हो गया था। जैसे तैसे लोगों ने मामले को शांत कराया। शाम होते ही बच्चों के इस विवाद को लेकर पहले महिलाओं में विवाद हुआ इसके बाद घर के पुरुष भी विवाद में कूद पडे़। दोनों पक्षों में तनातनी के बाद दोनों पक्षों की ओर से लोग जुट गए। देखते ही देखते लाठी डंडा और ईंट पत्थर फिंकने लगे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से हो रही पत्थरबाजी के बीच दोनों पक्षों की ओर से घायल छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। करीब आधा घंटे तक चले इस बवाल के बाद पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से मोहल्ला में पुलिसबल तैनात कर दिया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि स्थिति को संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed