फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Child dies due to snake bite in Mainpuri

Mainpuri News: सांप काटने से बालक की मौत, मची चीख पुकार; घर के बाहर खेलते समय काटा

Fri, 24 May 2024 06:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 May 2024 06:03 PM IST
सार

मैनपुरी में सांप काटने से बालक की मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घर के बाहर खेलते समय सांप ने काट लिया। 

विज्ञापन
Child dies due to snake bite in Mainpuri
सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की सुबह घर के बाहर खेल रहे बालक को सांप ने काट लिया। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


घटना कुरावली थाना क्षेत्र के दहीपगार गांव की है। गांव निवासी अरविंद पाल का 12 वर्षीय पुत्र करन पाल शुक्रवार की सुबह घर के बाद कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय उसे सांप ने काट लिया। बालक की चीख सुनकर साथ खेल रहे बच्चों ने सांप को देख कर शोर मचाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


परिजन ने देखा कि बालक को सांप ने काटा है तो उनके होश उड़ गए। कुछ ही पल में करन की तबियत खराब होने लगी और बेहोशी छाने लगी। आनन फानन परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से भी सैफई ले जाने की कहा गया। लेकिन, अस्पताल से बाहर निकलते ही करन ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की जानकारी होते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed