फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   child died of pneumonia and old man died of asthma In Mainpuri

Mainpuri: निमोनिया से बच्चे और अस्थमा से वृद्ध ने तोड़ा दम, दो की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर

Wed, 07 Feb 2024 05:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 05:11 PM IST
सार

मैनपुरी में निमोनिया से बच्चे और अस्थमा से वृद्ध की मौत हो गई। वहीं दो मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
child died of pneumonia and old man died of asthma In Mainpuri
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अस्थमा के साथ ही निमोनिया के मरीजों की दिक्कत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के साथ ही तीन माह के एक बच्चे की निमोनिया से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई। दो अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 563 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 11 मरीज भर्ती कराए गए। दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 
विज्ञापन


बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला पाल निवासी 60 वर्षीय सोनेलाल को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत बढ़ गई थी। मंगलवार की रात परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सोनेलाल ने मंगलवार की देर रात दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा भोगांव निवासी नेहा के तीन माह के बच्चे को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर बुधवार को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने कहा कि वृद्ध को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था। वहीं बच्चे को तो मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed