{"_id":"5867eed84f1c1bd606eec06c","slug":"chandrakml-college-cultural-program-won-everyone-s-heart","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रकमल महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम से जीता सबका दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रकमल महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम से जीता सबका दिल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
चंद्रकमल महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम से जीता सबका दिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के चंद्रकमल महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
चंद्रकमल महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव व 2013 बीटीसी बैच की छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ डायट भोगांव के प्राचार्य नरेंद्रपाल सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा है कि बच्चे कच्चे घडे़ के समान होते हैं। जिन्हें ढालना शिक्षकों का काम होता है। बीटीसी बैच की छात्राओं ने लोकगीत, काव्यगोष्ठी, वाद विवाद प्रतियोगिता, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में 2013 बैच की बीटीसी सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं दिव्या, अनुपमा, गुंजन जैन, स्वाती शाक्य, कमलेश आदि, सांस्कृतिक कार्यक्रम भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय प्रबंधक चंद्रपाल सिंह यादव व डायट प्राचार्य नरेंद्रपाल सिंह ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।
डायट प्राचार्य नरेंद्रपाल सिंह, प्रबंधक चंद्रपाल सिंह यादव, सूरजपाल सिंह यादव, शैलजा चौहान, प्राचार्य विनय यादव, सरोज कुमार, अमित कुमार, नीरज, श्यामसुंदर शर्मा, विमलेश, पुष्पेंद्री वर्मा, सुखवीर यादव, रामकुमार, डॉ. गंगवार आदि मौजूद थे।