फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Chaitra Navratri begins today, chants of Mata Rani will resonate in temples

Mainpuri News: चैत्र नवरात्र आज से, मंदिरों में गूंजेंगे मातारानी के जयकारे

Thu, 19 Mar 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 19 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri begins today, chants of Mata Rani will resonate in temples
फोटो 21 शीतला देवी मंदिर में तैयारियों को पूरा करता कारीगर। संवाद
मैनपुरी। माता रानी की आराधना के पर्व चैत्र नवरात्र की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो जाएगी। आगामी नौ दिनों तक देवी मंदिरों में माता के जयकारे गूंंजेंगे। नवरात्र के लिए मंदिरों में विशेष सजावट कराई गई है। भक्त मंदिर पहुंचकर श्रद्धाभाव से मां का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।शहर के अतिप्राचीन मां शीतला देवी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त महामाई के दर्शन करेंगे और मनौतियां मांगेंगे। नवरात्र के लिए मंदिर की रंगाई-पुताई के बाद रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है। इसके अलावा प्राचीन काली माता मंदिर, कचहरी रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर, गमादेवी मंदिर, नगर काेटि माता मंदिर सहित जिलेभर के सभी देवी मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं।नवरात्र से पहले बुधवार को बाजारों में रौनक दिखाई दी। मातारानी के पोशाक, चुनरी, आसान, पूजन सामग्री, फल, नारियल आदि की खूब खरीदारी हुई। देवी मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी भक्तों ने तैयारियों को पूरा कर लिया। बृहस्पतिवार को घरों में मातारानी की चौकी सजाई जाएगी और घट स्थापना होगी। भक्त नौ दिनों तक व्रत रखकर मातारानी की आराधना में लीन रहेंगे।
विज्ञापन

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त :
आचार्य नंदकिशोर मिश्रा ने बताया कि चैत्र नवरात्रि 2026 में घट स्थापना (कलश स्थापना) 19 मार्च 2026 बृहस्पतिवार को की जाएगी। कलश स्थापना का मुख्य शुभ मुहूर्त सुबह 6:52 से 10:21 बजे तक है। अवधि 3 घंटे 29 मिनट रहेगी। यदि इस दौरान स्थापना न हो सके, तो अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक घट स्थापना कर सकते हैं।

फोटो 21 शीतला देवी मंदिर में तैयारियों को पूरा करता कारीगर। संवाद

फोटो 21 शीतला देवी मंदिर में तैयारियों को पूरा करता कारीगर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed