फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Case registered against three for murder of married woman by making her drink acid  in Mainpuri

Mainpuri: तेजाब पिलाकर विवाहिता की हत्या का मामला, तीन पर केस दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 22 Jul 2024 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 06:34 PM IST
सार

मैनपुरी में तेजाब पिलाकर विवाहिता की हत्या के मामले में तीन पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Case registered against three for murder of married woman by making her drink acid  in Mainpuri
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गोला बाजार निवासी विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद परिजन की ओर से तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता ने दामाद सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी खुशबू (21) का आगरा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लाेगों के आने पर ससुरालीजन वहां से भाग गए थे। इसके बाद मायके वाले शव को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे थे। पुत्री की तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता नरेश पाल निवासी गावं सोहार जनपद एटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। 10 जुलाई को पुत्री के फोन के बाद वह उसकी ससुराल गोला बाजार आए थे। पुत्री साथ चलने की बात कह रही थी। तभी सास ने उसे रोक लिया था। रात के समय पति रिषभ, सास सुनीता और देवर प्रशांत पाल ने पुत्री को तेजाब पिला दिया। इलाज के दौरान पुत्री ने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिसरा जांच के लिए भेजा

परिजन के आरोप के बाद पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए रविवार को खुशबू का पोस्टमार्टम कराया। लेकिन उसमें भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों ने बिसरा जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed