युवक के साथ कुकर्म: होटल बुलाया, वारदात को अंजाम दिया, छीन लिए पैसे-मोबाइल, आरोपियों को बचाने में जुटे रसूखदार
मैनपुरी में पांच लड़को द्वारा युवक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पहले एक ने पीड़ित को होटल बुलाया। फिर उसके चार दोस्त आ गए। आरोप है कि पांचों ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक होटल में युवक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को पकड़ा है। घटना के बाद से रसूखदार लोग आरोपियों को बचाने के लिए थाने पहुंच गए। वह पीड़ित पर मुकदमा न दर्ज कराने के लिए दबाव बनाते रहे।
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक युवक डांस पार्टी में काम करता है। रविवार को वह शहर कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड चुंगी के पास आयोजित कार्यक्रम में डांस करने के लिए आया था। सोमवार की सुबह आवास विकास कालोनी निवासी एक युवक ने उसे रोक लिया। वह उसे एक होटल में ले गया। कुछ देर बाद वहां अपने चार अन्य साथियों को भी बुला लिया। वहां उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। किसी तरह पीड़ित वहां से निकलकर कोतवाली पहुंचा।
सूचना पर होटल पहुंची पुलिस
बताया कि उसके साथ पांच युवकों ने कुकर्म किया है। उसका मोबाइल व रुपये भी छीन लिए हैं। सूचना पर पुलिस होटल पहुंची। पुलिस ने यहां से पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। कुछ ही देर बाद पकड़े गए युवकों को छुड़ाने के लिए कई रसूखदार लोग कोतवाली पहुंच गए। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।