{"_id":"67b9ba4b9dbe0d6f270171b4","slug":"businessman-jumped-into-canal-to-commit-suicide-2025-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'राखी से कुछ न कहना पापा...', नहर किनारे मिली व्यापारी की बाइक, परिजनों में मची चीख-पुकार; पुलिस को ये शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'राखी से कुछ न कहना पापा...', नहर किनारे मिली व्यापारी की बाइक, परिजनों में मची चीख-पुकार; पुलिस को ये शक
Sat, 22 Feb 2025 05:21 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 22 Feb 2025 05:21 PM IST
सार
नहर में व्यापारी की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई हैं। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध भी मान रही है। इस ओर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
व्यापारी का फाइल फोटो व माैके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र से गुजर रही लोअर गंग नहर, दन्नाहार पुल पर शुक्रवार शाम खाद्य-बीज विक्रेता की बाइक पुलिस को खड़ी मिली। बाइक की तलाश में उसकी डिग्गी में एक सुसाइड नोट मिला। इसमें कर्ज के चलते जान देने की बात लिखी थी। पुलिस-परिजन नहर में कूदने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस शव की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
Trending Videos
वाकया शुक्रवार शाम का है। दन्नाहार इंस्पेक्टर वीरेंद्र पाल सिंह गश्त कर रहे थे। तभी दन्नाहार पुल के पास एक लावारिस बाइक खड़ी मिली। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी में एक मोबाइल फोन व एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में औंछा क्षेत्र के गांव चितई निवासी जितेंद्र पुत्र महावीर सिंह का नाम लिखा था।
पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि जितेंद्र खाद्य-बीज विक्रेता है और वह घर से गायब है। पुलिस की सूचना पर जितेंद्र के परिजन भी पहुंच गए। देर शाम से लेकर शनिवार शाम तक जितेंद्र की तलाश नहर में की जाती रही। मगर, उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

दो बार पहले भी हुआ गायब, बाद में घर लौटा
जितेंद्र की औंछा के गांव चितई में ही शाक्य खाद्य-बीज भंडार के नाम से दुकान है। इसके अलावा जनसेवा केंद्र भी इसी दुकान के बराबर में है। पुलिस दूसरी ओर मामला संदिग्ध भी मान रही है। पुलिस को ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि इससे पहले भी दो बार विक्रेता लापता हो चुका है। बाद में घर लौट आया था।

पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है कि कहीं जितेंद्र किसी के साथ तो नहीं चला गया है। सुसाइड नोट के जरिये परिजन व पुलिस को भ्रमित तो नहीं किया जा रहा है। दन्नाहार थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि युवक को किसी ने नहर में कूदते नहीं देखा है। सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जो बाइक में मोबाइल फोन मिला उसकी भी सिम टूटी पाई गई है।
सुसाइड नोट में कर्ज का जिक्र, पिता से पत्नी की देखरेख की गुहार
गाड़ी की डिग्गी से मिले सुसाइड नोट में जितेंद्र ने लिखा है कि मेरे ऊपर दुकान की वजह से बहुत कर्ज हो गया है। उधार ले जाने वालों ने पैसा वापस नहीं किया है। रोज आजकल कहकर टरका देते हैं। मैं अपने परिवार से बहुत खुश था। मेरी किसी से लड़ाई नहीं है। मौत का जिम्मेदार मैं ही हूं। पापा से निवेदन है कि मेरे परिवार से कुछ न कहें। राखी (पत्नी) को मौत का जिम्मेदार न कहें। मैं मर्जी से खुदकुशी कर रहा हूं।

घर के सीसीटीवी मिले बंद
पुलिस द्वारा शाम को जब जितेंद्र के परिजन को जानकारी दी गई तो उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी की जांच की। परिजन ने पुलिस को बताया है कि जब घर पर जितेंद्र के कमरे में जाकर देखा तो उसके यहां लगे सभी सीसीटीवी बंद थे। जनसेवा केंद्र पर प्रयोग किया जाने वाला लैपटॉप भी कमरे में नहीं मिला है।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीण और परिजन से मिली जानकारी के आधार पर भी जांच की जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के बिंदु को देखते हुए नहर में शव की तलाश की जा रही है।