{"_id":"56e99f624f1c1b456e8b4712","slug":"bullion-traders-rushed-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी दिल्ली के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी दिल्ली के लिए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
धरना देते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने के आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी एक प्रतिशत लगाने का सराफा कारोबारी विरोध कर रहे हैं। बुधवार को कारोबारियों ने बाजार बंद रखकर प्रदर्शन किया। सराफा कारोबारी रात में दिल्ली के लिए रवाना हुए।
बुधवार को नगर में सराफा कारोबारियों ने बाजार बंद कर संता-बसंता चौराहा पर प्रदर्शन किया। गौरव वर्मा ने कहा कि सराफा कारोबारी एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। गुरुवार को सराफा कारोबारी दिल्ली की विराट रैली में प्रतिभाग करेंगे। रात में कालिंदी ट्रेन और बसों से जिले से बड़ी संख्या में सराफा कारोबारी दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रदर्शन में लव वर्मा, धर्मेंद्र, ओमकार, राहुल शुक्ला, अवधेश वर्मा, टिंकू वर्मा, आशीष वर्मा, हरिओम बाबा, विशाल तोमर, रघुनंदन, अवनीश आदि शामिल थे। वहीं किशनी में सराफा व्यवसायी तीसरे दिन भी दुकानें बंद किए रहे। कमलेश गुप्ता की दुकान के बाहर बैठकर केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी लगाने तथा दो लाख की खरीद पर पेन कार्ड की अनिवार्यता का विरोध किया। दुकानें बंद कर बैठे रहे। बाद में सर्राफा व्यवसायी नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार राकेश सोनी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुरेंद्र वर्मा, सुभाष यादव, सुभाष वर्मा, हरी चौहान, राजकुमार चौहान, जयवीर सिंह, संजय वर्मा, संदीप चौहान, अजित सिंह, ब्रह्मानंद गुप्ता, अजय दुबे आदि मौजूद रहे। अन्य कस्बों में भी दुकानदारों ने सराफा की दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया।