BJP नेता के भाई पर हमला: स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने चौकीदार को पीटा, घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; लोगों में दहशत
मैनपुरी में स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने BJP नेता के भाई पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने स्कूल के चौकीदार को भी पीटा। घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया के भाई सुनील भदौरिया पर मंगलवार की रात स्कॉर्पियो सवार लोगों ने जानलेवा हमला किया। उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद आरोपी स्कूल पहुंचे और चौकीदार को पीटा। वहां भी फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। इसके बाद भाग गए। हमले की वजह चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
घर पर शुरू कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
घटना कोतवाली क्षेत्र में भदावर हाउस के पास की है। यहां रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया के भाई सुनील भदौरिया मंगलवार की रात घर पर थे। सुनील की पत्नी रीतू भदौरिया वर्तमान में सदर ब्लॉक प्रमुख हैं। देर रात स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग आए और उन पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में सुनील बाल-बाल बच गए। फायरिंग की घटना से वहां दहशत का माहौल हो गया। आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।
यह भी पढ़ें-- पूर्व सपा विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्रशासन ने 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, भाई की जमानत
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
लोगों को आता देख हमलावर यहां से भाग गए। वह सुनील के बिछिया रोड स्थित स्कूल पर पहुंचे। वहां चौकीदार को पीटा और दो राउंड फायरिंग की। सुनील ने बताया कि आरोपी रगुराजपुरी से सभासद का चुनाव लड़ा था। आरोपी भाई शिवदत्त से रंजिश मानता है। रंजिश के चलते घटना अंजाम दिया गया है। बताया कि फायरिंग की घटना के समय भाई पड़रिया गांव स्थित घर पर थे। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।