{"_id":"64297eb6ba095685c308afc6","slug":"brother-in-law-crossed-four-lakh-rupees-of-joint-fdr-of-brother-in-law-and-nephew-in-mainpuri-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: साले ने पार कर दिए चार लाख रुपये, ऐसे हुआ खुलासा, पूछने पर दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: साले ने पार कर दिए चार लाख रुपये, ऐसे हुआ खुलासा, पूछने पर दे रहा धमकी
Sun, 02 Apr 2023 06:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2023 06:40 PM IST
सार
मैनपुरी में साले ने जीजा और भांजे के साथ धोखाधड़ी करके चार लाख रुपये पार कर दिए। पूछने पर उल्टा धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां साले ने जीजा और भांजे की संयुक्त एफडीआर के चार लाख रुपये पार कर दिए। पूछने पर उल्टा धमकी देने लगा। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करके कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला किशनी थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला का है। यहां के रहने वाले अतुल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शादी के तीन साल बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद ससुरालीजनों ने उसके बेटे के नाम चार लाख रुपया फर्रुखाबाद के एक बैंक में जमा कराए थे। एफडीआर उसके व साले सच्चिदानंद के नाम वर्ष 2013 में जमा हुई थी। इस एफडीआर को साले ने बिना सूचना के 20 दिसंबर को निकाल लिया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
जानकारी होने पर एफडीआर के बारे में पूछा तो वह धमकी देने लगा। पीड़ित ने सच्चिदानंद और हरिकौशल निवासी मोहम्दाबाद, जिला फर्रुखाबाद के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन