फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Brick laden tractor-trolley overturned in Mainpuri driver killed while three seriously injured

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटीः चालक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, एटा से बिक्री के लिए लाई जा रही थी

Wed, 15 Mar 2023 12:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 12:32 PM IST
सार

मैनपुरी में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर-ट्राली को रास्ते से हटवाकर यातायात शुरू कराया।

विज्ञापन
Brick laden tractor-trolley overturned in Mainpuri driver killed while three seriously injured
रास्ते से ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बुधवार की सुबह ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


हादसा बिछवां थाना क्षेत्र के भनऊ बीलों मार्ग पर हुआ। यहां एक ट्रैक्टर-ट्राली एटा जिले के अलीगंज से ईंट लादकर फर्दपुर जा रही थी। नहर पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर ट्राली सहित ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक आकाश (16) की मौत हो गई। वह एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के पहरैया गांव का रहने वाला था। 

विज्ञापन

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

इलके अलावा संजीव यादव, मोनू और शिवम दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने सभी को बाहर निकाला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कराया किनारे

सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जेसीबी को बुलाया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक किनारे कराया और यातायात सुचारू रूप से चालू कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अन्य जनपदों से अवैध तरीके से बिक्री के लिए ईंट यहां लाया जाता है। इससे आए दिन हादसे होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed