फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Boy drowned while taking bath in canal with friends in Mainpuri

Mainpuri News: दोस्तों के साथ नहाते समय नहर में डूबा 10 वर्षीय बालक, कई घंटे बाद मिला शव; घर में मची चीख-पुकार

Sun, 28 May 2023 04:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 04:18 PM IST
सार

मैनपुरी में दोस्तों के साथ नहाते समय 10 वर्षीय बालक नहर में डूब गया। कई घंटे ढूंढने के बाद उसका शव मिला। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Boy drowned while taking bath in canal with friends in Mainpuri
Mainpuri News: नहर में बालक की तलाश करते स्थानीय गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को दोस्तों के साथ नहर में नहाने को गया बालक नहाते समय डूब गया। खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से कई घंटे ढूंढने के बाद बालक शव के निकाला गया। 

विज्ञापन

गेलानाथ पुल के पास नहा रहे थे सभी बच्चे

घटना कुरावली थाना क्षेत्र के सुजरई मोहल्ला की है। यहां के रहने वाले प्रदीप कुमार का बेटा आयुष (10) रविवार की सुबह घर पर खेल रहा था। इसी बीच उसके कुछ दोस्त गांव किनारे से निकली नहर पर नहाने जा रहे थे। आयुष को पता चला तो वह भी दोस्तों के साथ चला गया। वह दोस्तों के साथ नहर में नहा रहा था। वह सभी गांव किनारे स्थित गेलानाथ पुल के पास नहा रहे थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेः- ढोलक-मजीरा की दोस्ती का ऐसा अंत: दोस्त की मौत से दुखी युवक जलती चिता में कूदा और लेट गया, दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल

नहाते समय उसे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं चला। इससे वह गहरे पानी में चला गया। तैरना नहीं आने के कारण वह पानी में डूब गया। दोस्तों ने देखा तो वह डर गए। वह बागते हुए घर पहुंचे और घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन व ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे ढूंढने के बाद स्थानीय लोगों ने बालक का शव बाहर निकाला। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। परिजन ने बताया कि आय़ुष दो भाइयों में बड़ा था। वह कक्षा तीन में पढ़ता था।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed