फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BJP would free the country from corruption

भाजपा देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराएगी

Tue, 09 Aug 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 09 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
BJP would free the country from corruption
सम्मानित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपा युवाओं को जागरूक कर रही है। जो लोग देश की सीमाओं की रक्षा करते समय शहीद हुए हैं उनका इतिहास जानना युवाओं के लिए जरूरी है। देश और आजादी की लड़ाई के दौरान बलिदानों का इतिहास युवा भूलते जा रहे हैं। उसे याद दिलाने के लिए भाजपा आगे आई है। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने मंगलवार को माधव गेस्ट हाउस में तिरंगा यात्रा को रवाना करने से पहले कार्यकर्ताओं से कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश का आजाद सेनानियों ने कराया अब भाजपा देश को भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्त कराएगी। पूर्व विधायक अशोक चौहान ने कहा देश की रक्षा के लिए हुए शहीद हमारे लिए भगवान से कम नहीं हैं। नरेंद्र राठौर ने कहा शहीदों और शहादत को याद करना युवा पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है। पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अगिभनहोत्री ने कहा महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था अब भाजपा ने सपा बसपा उप्र छोड़ो का नारा दिया है। इस मौके पर शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, मदन चौहान, राहुल राठौर, प्रेमसिंह शाक्य, राहुल चतुर्वेदी, अनुराग पांडेय, आलोक अगिभनहोत्री, सौरभ दुबे, राहुल भारतीय, मंजूषा चौहान, बीना श्रीवास्तव, मनोरमा सिंह, कविता राठौर, अनूप मिश्रा, प्रमोद कठेरिया आदि मौजूद थे। कार्यक्रम से पहले शहीद सैनिकों की विधवाओं व अन्य परिवारीजनों को भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर ही सम्मानित किया। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed