{"_id":"69a481e06077b443050724ad","slug":"bjp-is-taking-credit-for-the-work-done-by-sp-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-154974-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सपा के कामों का भाजपा ले रही श्रेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सपा के कामों का भाजपा ले रही श्रेय
Sun, 01 Mar 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
करहल। क्षेत्र में रविवार को निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा विधायक तेजप्रताप यादव ने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि भाजपा सरकार कोई नया काम नहीं कर पा रही है, जो काम सपा सरकार में किए गए हैं उनका श्रेय लिया जा रहा है।
विधायक ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के स्थापना दिवस पर आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर पूछे सवाल के जवाब में तेजप्रताप यादव ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि सैफई अस्पताल को नेताजी ने बनवाया था। भाजपा सरकार की लापरवाही से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई खुद ही परेशानी से जूझ रहा है।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है। वकीलों की हत्या हो रही है। किसान को समय से न तो खाद मिलती है और न ही सिंचाई के लिए पानी। किसानों के लिए गोवंश की समस्या का आज तक समाधान तक नहीं हुआ है। ओबीसी आयोग के गठन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार कोई काम नहीं करेगी।