{"_id":"69370e51999a912c96090bfa","slug":"bike-collides-with-a-parked-mini-truck-youth-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-150172-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: खड़े मिनी ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: खड़े मिनी ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
Mon, 08 Dec 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में एनएच 34 बाईपास पर सोमवार शाम एक बाइक खड़े मिनी ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव महटोली निवासी 20 वर्षीय निशांत कुमार सोमवार शाम को गांव के रहने वाले साथी के साथ कस्बा स्थित रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था।
बाइक जब एनएच 34 बाईपास पर गांव खिरिया के सामने पहुंची, तभी बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़े मिनी ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में निशांत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शव को पुलिस ने मोर्चरी भिजवाया। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल परिसर स्थित मोर्चरी पहुंचे।