फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bhabhi committed suicide during brother-in-law wedding procession

UP: दुल्हन के स्वागत की हो रही थी तैयारी...घर में लटकी मिली लाश, दृश्य देखकर कांप गई रूह; इसलिए दी भाभी ने जान

Sat, 05 Jul 2025 09:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 05 Jul 2025 09:17 PM IST
सार

देवर की बरात कासगंज गई हुई थी। कुछ बराती रात में ही लौट आए थे। घर में नई बहू के स्वागत की तैयारी चल रही थी। तभी घर में महिला फंदे से लटकी मिली। परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Bhabhi committed suicide during brother-in-law wedding procession
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र की कुसमरा चौकी के एक गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से शादी वाले घर में मातम पसर गया। शुक्रवार शाम महिला के देवर की बरात गई थी। शनिवार सुबह घर में दुल्हन के स्वागत की तैयारी चल रही थी। इससे पहले घर के दूसरे माले पर महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इधर, महिला के पति का कहना है कि पत्नी ने भाई की शादी करने से पहले मकान बनवाने को कहा था। उसकी बात नहीं मानी गई, इससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


कुसमरा के उजागरपुर निवासी 26 वर्षीय ऊषा पाल पत्नी पवन कुमार ने सुसाइड की। ऊषा के देवर रतन की बरात कासगंज गई हुई थी। कुछ बराती रात में ही लौट आए थे। घर में नई बहू के स्वागत की तैयारी चल रही थी। ससुराल वालों का कहना है कि महिला ने सुबह करीब 6 बजे जब घर के दूसरे माले पर कोई नहीं था, उसी समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव लटका देखा पुलिस को सूचना दी। थाना किशनी प्रभारी ललित भाटी ने घटनास्थल का मुआयना चौकी इंचार्ज सुग्रीव सिंह के साथ किया। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


 

हत्या का आरोप
मृतका के पिता ने अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस को यह भी बताया गया है कि ऊषा के कुछ आभूषण देवर के चढ़ावे में भेजे गए थे, जिसे घटना का एक और कारण माना जा रहा है। वहीं, पति पवन कुमार का कहना है कि पत्नी ने कहा था कि भाई रतन कुमार की शादी के बजाए वह अपने हिस्से का मकान बनवा लें। पत्नी को कहा था कि मकान बाद में बन जाएगा। उक्त रकम से पहले भाई की शादी कर लें। इसके बाद शादी कर ली। इसी बात से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें-UP: रहस्यमयी माैतों का सिलसिला...बाबा, चाचा, बहन के बाद अब फंदे पर लटका युवक; पांच वर्षों में सातवीं आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed