{"_id":"58d806cb4f1c1b110b1a1623","slug":"beta-bulae-jhat-daudee-chalee-aae-maan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए मां
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
जागरण में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान में देवी जागरण का आयोजन हुआ। इसमें सारी रात मां के भजनों पर भक्त झूमते रहे। माता के भजन लांगुरिया और झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ आस्था ग्रुप ऑफ म्यूजिक के डायरेक्टर मनोज पांडेय ने माता का पूजन कर किया। कलाकार पटेरिया ने गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद कलाकार राजेश ने माता की भेंट बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए मां, मां के पूजन से सब काम होता है, झोली मेरी भरदे ओ शेरावाली, हवा निकल गई पहिया की प्रस्तुति पर सबको नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। निधि शुक्ला ने मुरादें पूरी करदे मां हलवा बाटूंगी, चलो बुलाया आया है माता ने बुलाया है, तू कितनी अच्छी है, तू कितनी सुंदर है मां, तू कितनी भोली है मां आदि मां की भेंटें प्रस्तुत कीं। साथ ही आस्था ग्रुप ऑफ म्यूजिक मैनपुरी के कलाकारों ने शनिवार की रात रामलीला मैदान में मैकूलाल मिश्रा द्वारा आयोजित देवी जागरण में एक से बढ़कर एक भेंट प्रस्तुत कर भक्तों को रात भर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं कलाकारों ने माता काली, शंकर, चुंडमुंड, राधाकृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। इस मौके पर गोरेलाल मिश्रा, जज साहब मिश्रा, रिंकू मिश्रा, अमित मिश्रा, कुलदीप, शिवकुमार, शिवम, अनुज पंकज आदि मौजूद रहे।