फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Be buffeted by deadly heat waves

गर्म हवाआें के थपेड़े बने जानलेवा

Sun, 22 May 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 22 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Be buffeted by deadly heat waves
गर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सूर्य की तपन और गर्म हवाओं के थपेड़े जानलेवा बने हैं।  सुबह नौ बजे से ही आसमान से आग बरसने लगती है। वहीं दोपहर से लेकर सूरज ढलने तक गर्म हवाओं के थपेड़े राहगीरों के जिस्म को झुलसाने पर अमादा हैं। दिन का पारा 45 पार हो चुका है। इससे जनजीवन प्रभावित है।  
विज्ञापन


इस साल मई महीने में ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप अख्तियार कर लिया है। आसमान से धूप नहीं आग बरस रही है। तीन दिनों से तो पुरवा हवा के कारण उमस का भी कहर बना हुआ है। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को घर से निकलने नहीं दे रहे हैं। रविवार को भी पूरे दिन भीषण गर्मी, तेज लू के थपेड़े चलते रहे। इससे जनजीवन बेहाल बना हुआ है। लोगों का घर-बाहर कहीं भी राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में ही कैद रहे। दोपहर बाजार, सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। जरूरी काम से बाहर निकलने पर लोगों ने छतरी, अंगौछा या दुपट्टे का सहारा लिया। वहीं देर से मानसून सक्रिय होने की संभावना के कारण गर्मी से जल्द राहत मिलती भी नहीं दिख रही है। देर से बरसात होने की खबरों ने किसानों को भी परेशान कर रखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed