{"_id":"586159ae4f1c1b2a41eebe08","slug":"baink-mainejar-ne-vyaapaaree-ko-jada-tamaacha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर ने व्यापारी को जड़ा तमाचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर ने व्यापारी को जड़ा तमाचा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी क्षेत्र की ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त शाखा चितायन में खाते से रुपये निकालने गए व्यापारी को शाखा प्रबंधक ने चांटा मारकर उनकी पासबुक फाड़ दी। आक्रोशित ग्रामीणों तथा व्यापारियाें ने जमकर हंगामा किया। बाद में थाने पहुंचकर प्रदर्शन कर व्यापारी ने तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सोमवार की सायं चितायन निवासी व्यापारी सुबोध मिश्रा ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त शाखा चितायन में खाते से रुपये निकालने गए थे। सुबोध का आरोप है कि वह कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। शाखा प्रबंधक कैश नहीं होने का बहाना कर शाम चार बजे के बाद खास लोगों को भुगतान करते हैं। सोमवार को कैश नहीं मिलने पर जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो प्रबंधक ने उन्हें चांटा मारने के साथ ही पासबुक फाड़ दी। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों और व्यापारियों ने थाना किशनी पहुंचकर प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर रमाकांत मिश्रा, धर्मपाल चौहान, आशीष चौहान, विजय सिंह, विनोद दुबे, कल्लू, सोनू बाथम, प्रवीण गुप्ता, सुशील शाक्य आदि मौजूद थे।
कैश खत्म होने से लौटे ग्राहक
कुरावली। नोटबंदी से लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। सोमवार की दोपहर दो बजे ही स्टेट बैंक की शाखा में कैश खत्म हो जाने से कई ग्राहक मायूस होकर लौट गए। पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आफ इंडिया की शाखाओं के बाहर सुबह से लाइनें लग गईं। स्टेट बैंक में दोपहर बाद कैश समाप्त हो गया। जबकि कसबे के सभी एटीएम शोपीस ही बने रहे।