फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   bahnoi who came to his in laws house in Mainpuri joked with Salhaj then sala thrashed him

ससुराल में बेइज्जती: बहनोई ने सलहज के साथ कर दी गंदी हरकत, साले ने देखा तो चढ़ गया पारा, की जमकर धुनाई

Tue, 11 Apr 2023 05:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 05:35 PM IST
सार

मैनपुरी में ससुराल आए बहनोई को सलहज से मजाक करना भारी पड़ गया। साले ने मजाक में गंदी हरकत करते देख लिया तो उसका पारा चढ़ गया। इस पर उसने बेटे के साथ मिलकर बहनोई की जमकर धुनाई कर दी। 

विज्ञापन
bahnoi who came to his in laws house in Mainpuri joked with Salhaj then sala thrashed him
साले ने बहनोई की पिटाई की। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सलहज से मजाक करना बहनोई को भारी पड़ गया। सलहज के पति को मजाक इतना बुरा लगा कि उसने बहनोई पर हमला बोल दिया। इसके बाद भतीजे के साथ मिलकर उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों को थाना ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला बिछवां थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव का है। गांव निवासी इंतजार अली ने मंगलवार की सुबह अपनी साले खन्ना खां की पत्नी (सलहज) से मजाक कर दिया। यह बात खन्ना खां को नागवार गुजरी। इसे लेकर वह बहनोई से भिड़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। 

विज्ञापन

परिजन भी चोट लगने से घायल हो गए

मारपीट देख परिवार के लोग बीच-बचाव करने के लिए आगे आए। दोनों मानने को तैयार नहीं थे। इस पर बीच-बचाव कर रहे परिजन भी चोट लगने से घायल हो गए। आजिज आकर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। इसके बाद दोनों को थाना ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'फूफा ने मां को काट लिया था'

इंतजार ने बताया कि साले खन्ना खां, छुटनियां और भतीजे मेहरून ने उसे व उसकी पत्नी मुनीषा को पीट-पीटकर घायल कर दिया। बताया कि उसने सलहज से मजाक कर दिया था। इसी पर यह लोग टूट पड़े। वहीं मेहरून ने बताया कि फूफा इंतजार आए दिन शराब पीकर मां से गाली-गलौज व मजाक करते हैं। उन्होंने नशे की हालत में मां को काट लिया था। पिता ने देखा तो विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed