फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ayurved hospital destituted

बदहाल हुआ आयुर्वेद अस्पताल

Fri, 10 Jul 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 10 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
ayurved hospital destituted
मैनपुरी। कचहरी रोड पर राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्थापित है। पूर्व के वर्षों में इस अस्पताल में गंभीर रोगियों को भर्ती कर उपचार की व्यवस्था थी। वर्तमान में भर्ती की व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो गई। अस्पताल के 25 बेड भी कबाड़ हो गए। गंभीर रोगियों को दिए जाने वाले रस और रसायन भी अस्पताल में नहीं आते। आयुर्वेदिक चिकित्सा के सुधार के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

लोग प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धति पर आज भी भरोसा करते हैं। आयुर्वेद में कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। आयुर्वेदिक दवाओं के लिए लोग अस्पताल में पहुंचते हैं। अस्पतालों में भी पर्याप्त मात्रा में दवाएं उवलब्ध न होने से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य लाभ नहीं हो पा रहा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में 25 बेड मौजूद हैं। इस अस्पताल में रोगियों को भर्ती करने से लेकर उपचार की व्यवस्था है। सूत्रों की मानें तो वर्ष 2012 तक अस्पताल में रोगियों को भर्ती कर उपचार दिए जाने की व्यवस्था थी। बदहाल भवन होने के चलते अस्पताल के बेड भी कबाड़ हो गए। ऐसे में रोगियों को भर्ती किया जाना भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

जहां जिले में एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के लिए करोड़ों रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन बनवाए जा रहे हैं वहीं राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पिछले लगभग चार वर्षों से मरीज भर्ती न होने पर भी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार के लिए कोई उपाय नहीं किए। विभागीय सूत्रों की मानें तो भर्ती रोगियों को रस और रसायन से इलाज किया जाता है। सरकार की ओर से अब रस और रसायन भी आने बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों को भवन की व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया गया है। वहीं चिकित्सकों को भी रोगियों को भर्ती कर उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सकों ने अवगत कराया है कि भवन बदहाल होने के चलते वहां रोगी भर्ती किया जाना संभव नहीं है। उच्चाधिकारियों की ओर से भवन का आश्वासन मिला है। यदि भवन मिल गया तो शीघ्र ही मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू करा दिया जाएगा।
            डाक्टर आरके गुप्ता, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed