फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Asthma patients' problems continue to escalate, two succumb to their injuries

Mainpuri News: अस्थमा के मरीजों की कम नहीं हो रही दिक्कतें, दो ने तोड़ा दम

Thu, 15 Jan 2026 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 15 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Asthma patients' problems continue to escalate, two succumb to their injuries
फोटो 13 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
मैनपुरी। भले ही सुबह से ही मौसम में धूप खिल रही हो, लेकिन धूप के बाद भी गलन के चलते सर्दी में कोई राहत नहीं मिल रही है। गलन भरी सर्दी के बीच जिले में अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं 21 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को ओपीडी में 811 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। ओपीडी में पहुंचे अधिकतर मरीज, सर्दी, जुकाम, अस्थमा और हार्ट की बीमारियों से पीड़ित थे। मोहल्ला आवास विकास निवासी संतोष तिवारी (75) को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। मंगलवार की रात उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर निवासी उर्मिला देवी (70) को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। बुधवार की सुबह अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी सीएमएस डॉ. जेजे राम का कहना है कि एक मरीज को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था दूसरे को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed