{"_id":"64a15350b0dc2acb040febb5","slug":"anganwadi-worker-did-not-get-bail-in-case-of-making-objectionable-remarks-on-chief-minister-in-mainpuri-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष को नहीं मिली जमानत, मुख्यमंत्री पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष को नहीं मिली जमानत, मुख्यमंत्री पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Sun, 02 Jul 2023 04:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 02 Jul 2023 04:07 PM IST
सार
मैनपुरी में आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष को शनिवार को जमानत नहीं मिल सकी। इनको मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कोर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में विकासखंड बेवर की कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य की रिहाई का परवाना शनिवार को जारी नहीं हो सका। इस कारण से अब रिहाई की प्रक्रिया सोमवार तक टल गई है।
विज्ञापन
सरिता शाक्य के खिलाफ जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया था। वहां से जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: प्रेमिका की दूसरी जगह तय हो गई शादी तो शैतान बना प्रेमी, घर में घुसकर की ऐसी हालत...देखकर कांप गई रूह
विज्ञापन
शनिवार को जमानत को लेखपाल कानूनगो को तस्दीक करने के लिए भेजा गया था। जमानत जब तक तस्दीक होकर आ पाती तब तक देर हो चुकी थी। इस कारण सरिता शाक्य की शनिवार को भी जेल से रिहाई नहीं हो सकी। रविवार को छुट्टी होने के कारण अब सोमवार तक जेल में रहना पड़ सकता है।