फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Anganbadis broken the patience, put the jam

आंगनबाड़ियों का धैर्य टूटा, लगाया जाम

Mon, 25 Jul 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 25 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Anganbadis broken the patience, put the jam
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तिकोनिया पार्क में पांच सूत्रीय मांगों को मनवाने के लिए 15 दिन से धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। आक्रोशित कार्यकत्रियों ने दोपहर को ईशन नदी पुल पर जाम लगा दिया और नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे डीपीओ से भी अभद्रता की। चार घंटे बाद एडीएम के समझाने पर कार्यकत्रियों ने जाम खोला और फिर से धरनास्थल पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन


बता दें कि 11 जुलाई से तिकोनिया पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना चल रहा है। इनकी मांग है कि वह हौसला पोषण मिशन योजना का खाता ग्राम प्रधान के साथ नहीं चलाएंगी। साथ ही अभद्रता करने वाले ग्राम प्रधान पति को गिरफ्तार किया जाए। बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त किया जाए। मानदेय 15 हजार दिया जाए। साथ ही रुका हुआ मानदेय शीघ्र दिया जाए। उक्त सभी मांगों को लेकर 15 दिन से धरना स्थल पर बैठी हैं। कोई सुनवाई न होेने पर सोमवार को कार्यकत्रियों ने ईशन नदी पुल पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। साथ ही डीपीओ को हटाने के नारे भी लगाए। मौके पर पहुंचे डीपीओ साहब यादव से आक्रोशित कार्यकत्रियों ने अभद्रता करते हुए उनकी गाड़ी का घेराव किया, लेकिन वह मौके से चले गए। 
विज्ञापन

जाम स्थल पर पहुंचे एडीएम राकेश कुमार मालपाणी, तहसीलदार, एसडीएम ने कार्यकत्रियों को समझाया। एडीएम ने कार्यकत्रियों को आश्वासन दिलाया कि वह शासन स्तर तक उनका मांगपत्र भेजेंगे। यह मामला उनके स्तर का नहीं है। इस पर बमुश्किल कार्यकत्रियों ने एडीएम को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा और वापस धरनास्थल पर पहुंच गईं। जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी धरना जारी रहेगा। चार घंटे तक जाम के चलते आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस बल ने मार्ग परिवर्तन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के दौरान कई आंगनबाड़ियों की बिगड़ी तबियत
मैनपुरी। तेज धूप होने से जाम लगा रहीं कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद वापस धरनास्थल पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed