फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   An elderly woman is making rounds of the court in the twilight of her life.

Mainpuri News: उम्र के आखिरी पड़ाव पर वृद्धा लगा रही कोर्ट के चक्कर

Thu, 09 Jul 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 09 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
An elderly woman is making rounds of the court in the twilight of her life.
मैनपुरी। परिवार पालने की उम्र के आखिरी पड़ाव पर एक वृद्धा न्याय पाने के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रही है। शादी के 47 साल बाद उसने परिवार न्यायालय में मुकदमा दायर कर पूर्व सैनिक पति से भरण पोषण के लिए गुजारा भत्ता दिलाने की मांग की है। अगली सुनवाई के लिए न्यायालय में 23 जुलाई की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जसरऊ के रहने वाले रामसेवक सेना में नौकरी करते थे। उनकी शादी 12 जून 1979 को कुसुमलता के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य रहा। तीन साल पहले पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आने लगी। रामसेवक ने पत्नी को खाना-खर्चा देना बंद कर दिया। 68 साल की उम्र में पत्नी ने पति से खाना-खर्चा पाने के लिए पंचायत कराई। पंचायत का कोई नतीजा नहीं निकला। पति ने कुसुमलता को 26 दिसंबर 2021 को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

रामसेवक ने जब सामाजिक पंचायत नहीं मानी तो कुसुमलता ने परिवार न्यायालय में गुजारा भत्ता पाने के लिए 20 जुलाई 2022 को मुकदमा दायर किया। बताया कि पति को हर महीने पेंशन मिलती है। उनके नाम 20 बीघा खेत भी है। पति के खाना-खर्चा देना बंद करने से उसको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय से भेजे गए नोटिस के बाद रामसेवक न्यायालय में हाजिर हुआ। उसने न्यायालय में अपना जवाब भी जमा किया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवराज प्रसाद सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 23 जुलाई की तारीख तय कर दी है।

----
पांच बच्चे, चार की हो चुकी है शादी
कुसुमलता ने न्यायालय में बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। तीन पुत्र अमित, सुमित, संतोष, दो पुत्री विनीता और ज्योति है। अमित, सुमित, संतोष, विनीता की शादी हो चुकी है। ज्योति की शादी अभी नहीं हुई है। वह अपनी मां के साथ ही रहती है। उसका खर्चा मां ही वहन कर रही है। शादीशुदा चार बच्चे अपने परिवार के साथ ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed