{"_id":"5829ef784f1c1b57368fe298","slug":"allow-50-days-for-the-prime-minister-vk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री को दें 50 दिन का समय: वीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री को दें 50 दिन का समय: वीके सिंह
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 14 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को दें 50 दिन का समय: वीके सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश में बड़े बदलाव के लिए प्रधानमंत्री को सिर्फ 50 दिन का समय दें। उन्होेंने कांग्रेस, सपा और बसपा तीनों पार्टियाें को परिवारवादी बताया। कहा कि देश को जातिवाद, धर्मवाद में बांटकर देश को रसातल में ले जाने का कार्य किया है। जबकि भाजपा की इसकी विपरीत नीति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों एवं कालाधन जमा करने वालों व नकली करेंसी के साथ ही आतंकवाद से निपटने की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व कर रहे वीके सिंह सोमवार को मैनपुरी पहुंचे। इस दौरान यात्रा का स्वागत किया गया।
भोगांव के रामलीला मैदान में आयोजित सभा में बोलते हुए वीके सिंह ने कहा कि पूरा देश परिवर्तन चाह रहा है। लोगों को चाहिए कि वह देश को लूटने वाले, जाति धर्म के नाम पर लड़ाने वालों को 2017 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखा दें।
भाजपा के दिल्ली के सांसद व प्रदेश प्रभारी रमेश विधूड़ी ने कहा कि प्रदेश में सपा बसपा कांग्रेस की सरकारों ने विकास नहीं, बल्कि विनाश किया है। ऐसी सरकारों को प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी। फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रदेश की जनता त्रस्त है। प्रदेश की ऐसी सरकार को रहने का कोई हक नहीं है। कन्नौज के वरिष्ठ नेता सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चरम पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने जैसा सर्जिकल स्ट्राइक किया है आज उसकी विरोधी भी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व किशनी में हुई सभा में वीके सिंह ने कहा कि पुरानी करेंसी बंद होने से आतंकवाद में कमी आएगी। घाटी में 20 वर्ष से आतंकवाद इसी नकली करेंसी से परोसा जा रहा है, जो इसके बंद होने से रुकेगा। उन्होंने कहा कि लैपटॉप बांटने से ही लोग शिक्षित नहीं होते हैं। अच्छी शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल, अच्छे शिक्षक चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आप लोग भी परिवर्तन यात्रा जाने के बाद छोटी-छोटी यात्रा शुरू कर घर-घर जाकर लोगों को समझाएं।
सांसद रमेश विछुड़ी ने कहा कि सपा में मुलायम सिंह नागनाथ व बसपा की मायावती सांपनाथ है इनसे सावधान रहो। वहीं राहुल गांधी के लिए कहा कि चालीस लाख की गाड़ी में चलने वाला चार हजार का नोट बदलने बैंक में जा रहा है। इससे पूर्व संघमित्रा मौर्य ने कहा कि सपा व बसपा का सफाया करना मेरी प्राथमिकता है।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री एवं यात्रा प्रभारी सुरेश अवस्थी, भानु प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, शिवदत्त भदौरिया, रमाशंकर तिवारी, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र शाक्य, रामनरेश गुप्ता, लालू वर्मा सुखदेव तोमर, रविंद्र सिंह भदौरिया, प्रदीप सिंह चौहान, ममता राजपूत, लालू वर्मा, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा, अनुराग पांडेय, अरविंद तोमर आदि मौजूद रहे।
वहीं कुसमरा में क्षेत्र के रामनगर में पहुंची परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। विपिन कठेरिया, शेखर चौहान, जीतू सिसौदिया, महेंद्र सिंह राठौर, अभिषेक राठौर, गुंजन कुशवाह, अभय सेंगर, नीटू सिसौदिया, अन्नू चौहान, अवधेश मिश्रा, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।
देरी से शुरू हुई सभा
भोगांव (ब्यूरो)। परिवर्तन यात्रा निर्धारित समय से लगभग दो घंटे देरी से आने पर अनेक कार्यकर्ता अपने-अपने गंतव्य स्थान को जाने लगे। उन्हें रोकने के लिए वरिष्ठ नेता लोगों से आग्रह करते दिखे। बता दें कि सुबह 10:20 मिनट पर नवीगंज बार्डर से यात्रा ने जिले में प्रवेश किया। डेढ़ बजे यात्रा किशनी पहुंची, वहां सभा करने के बाद अपने निर्धारित समय से दो घंटे बाद पांच बजे यात्रा भोगांव पहुंची। यहां 6:30 बजे सभा समाप्त हुई।
51 किलो की माला पहनाई
युवा भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह चौहान, राजीव पांडेय, गौतम कठेरिया, गौरव शाक्य, मोहित यादव, राहुत सिंह, गौरव यादव, प्रदीप कठेरिया, अस्तेंद्र गुप्ता, राजेंद्र सोनी, मुकेश अग्निहोत्री आदि ने 51 किलो की माला वीके सिंह व रमेश विधूड़ी को पहनाई।
भीड़ देख गदगद हुए
भीड़ को देख गदगद मुख्य अतिथि वीके सिंह ने युवाओं को सफल कार्यक्रम करने के लिए पीठ थपथपाई। कार्यक्रम संयोजक आदेश गुप्ता, शिवानू चौहान, बॉबी भदौरिया, रानू चौहान, रमाकांत मिश्रा, भरत गुप्ता, पीयूष गुप्ता मौजूद थे।
आज करहल व मैनपुरी विधानसभा में आएगी यात्रा
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि परिवर्तन यात्रा मंगलवार को करहल और मैनपुरी विधानसभा में आएगी। मैनपुरी में छोटा क्रिश्चियन मैदान में सभा होगी।
बसपा नेता होंगे भाजपा में शामिल
नगर निवासी बसपा नेता आनंद प्रकाश भदौरिया मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे। वे लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी से जुड़े रहे हैं। आनंद प्रकाश भदौरिया भाजपा में सांसद वीके सिंह के सामने शामिल होंगे। वह क्रिश्चियन फील्ड के मैदान में आयोजित परिवर्तन यात्रा में इसकी घोषणा करेंगे। आनंद प्रकाश भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के प्रति किए जा रहे सार्थक प्रयासों के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है।