{"_id":"64f052b52e939cbff70c0127","slug":"akhilesh-yadav-assures-help-after-meeting-family-of-sacked-conductor-of-mainpuri-who-committed-suicide-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आत्महत्या करने वाले बर्खास्त कंडक्टर के परिवार से मिले अखिलेश यादव, बोले-भाजपाई बीमार नहीं समझदार बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आत्महत्या करने वाले बर्खास्त कंडक्टर के परिवार से मिले अखिलेश यादव, बोले-भाजपाई बीमार नहीं समझदार बनें
Thu, 31 Aug 2023 02:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 31 Aug 2023 02:29 PM IST
सार
मैनपुरी में आत्महत्या करने वाले बर्खास्त कंडक्टर के परिवार से अखिलेश यादव ने सैफई में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपाई बीमार नहीं समझदार बनें।
विज्ञापन
UP: आत्महत्या करने वाले बर्खास्त कंडक्टर के परिवार से मिले अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक बर्खास्त कंडक्टर मोहित यादव ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उसके परिवार के लोगों ने सैफई जाकर सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस पर अखिलेश ने उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उनके साथ कानूनी लड़ाई में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई रोहित, मनोज कुमार, पत्नी रिंकी, पुत्र शिवांश, मां सुषमा देवी, पिता राजेंद्र सिंह गुरुवार की सुबह सैफई पहुंचे। यहां उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करके बेटे की आत्महत्या की बात बताई। इस पर सपा मुखिया ने उन्हें सांत्वना दिया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आलोक, एमएलसी मुकुल यादव, नगर पंचायत केरल के अध्यक्ष अब्दुल नईम भी साथ रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने ट्विटर (एक्स) पर मैसेज लिखते हुए कहा कि, 'उप्र परिवहन से निलंबन के सदमे के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर हुए स्व. मोहित यादव के परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटा। हर हालात में उनके साथ खड़े रहने व हर तरह से मदद करने का सच्चा आश्वासन दिया'।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: मरीजों की जांच के लिए लगे हेल्थ एटीएम का खुद ही स्वास्थ्य खराब, जांचे हो गईं बंद
उन्होंने आगे लिखा कि, 'इस बारे में बस इतना और कहना है कि भाजपा के नेता, उसके कार्यकर्ता, समर्थक और मतदाता इतना बताएं कि क्या ये सब जायज है। इतनी घृणा दिलों में रखने से भाजपाई क्या खुद को बीमार नहीं कर रहे हैं। अगर किसी के दुख से भाजपाइयों को सुख मिल रहा है, तो ये आदत एक दिन भाजपाइयों को अपनों से भी दूर कर देगी। 'भाजपाई बीमार न बनें, समझदार बनें'!