फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Akanksha Yadav of Mainpuri won two gold medals in LLM

मैनपुरी की बेटी आकांक्षा यादव ने बढ़ाया जिले का मान: एनएलयूआरआई नालसर हैदराबाद से LLM में हासिल किए गोल्ड मेडल

Sun, 03 Sep 2023 07:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 07:59 PM IST
सार

मैनपुरी की बेटी आकांक्षा यादव ने जिले का मान बढ़ाया है। आकांक्षा ने एनएलयूआरआई नालसर हैदराबाद से LLM में दो गोल्ड मेडल हासिल किए। इससे उनके घर परिवार में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
Akanksha Yadav of Mainpuri won two gold medals in LLM
हाईकोर्ट के मुख्य न्याधीश ने गोल्ड मेडल देकर आकांक्षा यादव को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की बेटी आकांक्षा यादव ने जिले का नाम रोशन किया है। आकांक्षा ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान, नालसर, हैदराबाद (एनएलयूआरआई) में एलएलएम की डिग्री प्राप्त करते हुए दो गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं। शनिवार को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें हाईकोर्ट के मुख्य न्याधीश ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी के सेवानिवृत्त प्रवक्ता बीपी सिंह यादव की पुत्री आकांक्षा यादव राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान नालसर हैदराबाद से एलएलएम कर रही हैं। शनिवार को विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह हैदराबाद में आयोजित हुआ। यहां आकांक्षा यादव को दो गोल्ड मेडल प्राप्त हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: घर में भाभी को अकेला देख मचला देवर का दिल...पकड़कर करने लगा गंदी हरकतें, आगे जो हुआ कर देगा शर्मसार

विज्ञापन
विज्ञापन

पहला गोल्ड मेडल फॉर द टॉपर इन द एलएलएम इंस्टिट्यूट गोल्ड मेडल नानी-ए-पालकी वाला मेमोरियल ट्रस्ट मुंबई की तरफ से प्राप्त हुआ। जबकि दूसरा गोल्ड मेडल लेट श्री मुसूनुरी बेंकट राम्या मेमोरियल गोल्ड मेडल फॉर द टॉपर इन रिसर्च मैथडस और लीगल राइटिंग इंस्टिट्यूट पुरस्कार मुसूनू डेवलपमेंट फाउंडेशन हैदराबाद फॉर एलएलएम स्टूडेंट के रूप में मिला।

आकांक्षा की मां ममता यादव गृहणी हैं। बड़े भाई अंकित यादव ने हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल की है। आकांक्षा यादव अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। उनका कहना है कि लक्ष्य बनाकर यदि मेहनत के साथ किसी भी परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।

यह भी पढ़ेंः- रोगी की चिंता इलाज क्या करें: निजी पैथोलॉजी की जांच में निकला मलेरिया, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में सब ठीक

आकांक्षा की सफलता पर डीआईओएस सुधीर कुमार, एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल, प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र राजपूत, सुमन यादव, विवेक कुमार, एसपी सिंह, अंजना यादव, अरुण यादव, गोविंद सिंह, सुखेंद्र प्रताप सिंह, अंबुज यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed