फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ajeem kund ka 40 laakh se hoga jeernoddhaar

अजोम कुंड का 40 लाख से होगा जीर्णोद्धार

Thu, 14 Apr 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 14 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
ajeem kund ka 40 laakh se hoga jeernoddhaar
जीर्णोद्धार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंजोम कुंड पर प्रतिवर्ष लगने वाले मेला गुरुवार से शुरू हो गया। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया। उन्होंने मंच से बदहाल अजोम कुंड के जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही च्यवन ऋषि मंदिर के सुंदरीकरण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की बात कही। 
विज्ञापन


गुरुवार को अंजोम कुंड पर लगने वाले प्रसिद्ध मेला का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप ने फीता काटकर किया। उन्होंने मंच से ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बदहाल हो चुके अजोम कुंड को फिर से पहले जैसा किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि कुंड के जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रुपये जल्द ही दिए जाएंगे। इस धनराशि से कुंड की बदहाली दूर की जाएगी। अनुजेश प्रताप ने एसडीएम घिरोर महेश चंद्र गुप्ता के साथ अजोम कुंड का निरीक्षण किया। यहां गंदगी और कुंड की बदहाली को दूर करने की बात कही। कहा कि मंदिर में करीब दस लाख रुपये की धनराशि जमा है। इस धनराशि से मंदिर के जीर्णोद्धार में खर्च की जाएगी। गुरुवार से शुरू हुए मेला में दुकानदारों ने भी पहुंचना शुरू कर दिया है। मेला 21 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु अजोम कुंड में डुबकी लगाएंगे। इस मौके पर पुजारी बिजेंद्र, अशोक यादव, महेश प्रकाश, अजीत कुमार, राजीव कुमार, सनोज सिंह, सेवाराम, विद्याराम आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed