फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Airport dismantled terror on every side party

आतंक के अड्डे ध्वस्त, हर तरफ जश्न

Thu, 29 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 29 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Airport dismantled terror on every side party
जश्न - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों ने बुधवार की रात पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दो पाक सैनिकों सहित 38 आतंकियों को मार गिराया। भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों को मार गिराने की खबर जैसे ही जिले के लोगों को पता चला, वैसे ही मैनपुरी में जश्न का माहौल हो गया। लोगों में खुशी इतनी थी कि दिन में ही आतिशबाजी की। जगह-जगह मिठाई बांटकर सेना की कार्रवाई को सराहा गया। खुशी इतनी थी कि लोग पूरे दिन टीवी से ही चिपके रहे। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मात्रम के नारे लगाते हुए बाइक  से सड़कों पर जुलूस निकाला।
विज्ञापन

पाकिस्तानी सीमा में घुसकर भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई से जिले में आम आदमी से लेकर पूर्व सैनिक तक बेहद खुश नजर आ रहे हैं। गुरुवार को जैसे ही टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर पाक सैनिकाें सहित आतंकियों को मार गिराने की खबर सुनी वैसे ही लोग खुशी से झूम उठे। जगह-जगह लोग झुंड के रुप में टीवी सैटों के सामने बैठकर हर सूचना को ध्यान से सुनते रहे। उत्साही युवा बीच-बीच में वंदेमातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते नजी आए। करहल चौराहे पर भाजपाइयों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाकर मिठाई बांटी। आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपाइयों ने भी वंदेमातरम, भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अगिभनहोत्री, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मदन चौहान, शैलेंद्र राठौर, संजय, अजयपाल, तेजस्व चौहान, विशाल चौहान, विकास, सौरभ चौहान, चंद्रपाल, सतेंद्र चौहान आदि ने भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed