{"_id":"69b1b0cb128d3c3603aebd8fcab8d518","slug":"agra-defeat-moradabad-in-cricket-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद को हराकर आगरा सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद को हराकर आगरा सेमीफाइनल में
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यंगस्टर्स क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित शिक्षाविद सतीश चंद्र दीक्षित स्मृति नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में आगरा ने नार्दन रेलवे मुरादाबाद को छह विकेट से पराजित कर पूल ए के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच आगरा के कप्तान खुशवीर सिंह को घोषित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम और एसपी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
गुरुवार को नेशनल महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कर डीएम ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। कस्बे में राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। एसपी श्रीकांत सिंह ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में खेलने की अपील की।
पूल ए के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नार्दन रेलवे मुरादाबाद के कप्तान विपिन कश्यप ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवरों के मैच में मुरादाबाद के सभी बल्लेबाज 26.4 ओवर में 133 रन बनाकर आउट हो गए। टीम की ओर से मनोज गुप्ता ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। सत्यांश दीक्षित ने 15, मोहित ने 10 रनों का योगदान दिया। टीम का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई के अंक को नहीं छू सका। आगरा की ओर से तेजेंदर सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। कप्तान खुशवीर सिंह ने दो और शाहरुख खान ने एक खिलाड़ी को आउट किया। तीन खिलाड़ी रन आउट हुए।
विज्ञापन
जवाब में खेलने उतरी आगरा की टीम ने महज 18.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कप्तान खुशवीर सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदो में पांच चौकों की मदद से 43 रन बनाए। मानिक बेरी ने 40, तेजेंदर सिंह ने नाबाद रहते हुए 34 और सुभांशु पांडेय ने नाबाद रहते हुए 12 रनों का योगदान दिया। मुरादाबाद की ओर से आबिद ने छह ओवरों में 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शाहिल शुक्ला ने एक खिलाड़ी को आउट किया। आगरा के कप्तान खुशवीर सिंह को शिवदत्त दुबे की स्मृति में रविदत्त दुबे ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। डाक्टर मनोज दीक्षित, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उपमा दीक्षित और डाक्टर हर्ष दीक्षित ने डीएम, एसपी और एसडीएम एमपी गुप्ता को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
मैच के अंपायर बीपी सिंह और शिशिर मल्होत्रा थे। स्कोरिंग अजय शर्मा, संदीप शर्मा, न्यूटन सक्सेना ने और कमेंट्री आमिर रियाज, मुकेश सक्सेना और अनुराग दुबे ने की। इस मौके पर प्राचार्य डाक्टर अजब सिंह, नकुल सक्सेना, डाक्टर बीके सिंह, रामऔतार यादव, अब्दुल सलाम, कृष्णादास लोधी, केपी यादव, जलज सक्सेना, अस्तेंद्र गुप्ता, जेपी यादव, सुरजीत राठौर, आशीष पाठक, शैलेष सक्सेना, मुकेश यादव आदि मौजूद थे।
लखनऊ और ग्वालियर के मध्य मैच आज
शुक्रवार को पूल ए का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच डीसीए लखनऊ और ग्वालियर एकादश के मध्य सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। पूल ए का पहला सेमीफाइनल मैच तीन जनवरी को खेला जाएगा।