फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Adiaios holding five imitator

एडीआईओएस ने पांच नकलची पकड़े

Fri, 27 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यराे, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यराे, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 27 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार सुबह की पाली में हाईस्कूल के गणित, गृहविज्ञान और इंटर की चित्रकला की परीक्षा हुई। हाई स्कूल गणित की परीक्षा में एडीआईओएस के सचल दल ने पांच नकलची पकड़े। शाम की पाली में इंटर के भौतिक विज्ञान, व्यापारिक संगठन, पत्र व्यवहार, कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

एडीआईओएस विजय पाल सिंह के सचल दल ने सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा में भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसरौली में चार और राधामोहन इंटर कालेज महौली खेड़ा में एक परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ लिया। सभी की कापियां सील कर दी गईं।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा में 29,088 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 22,928 उपस्थित रहे। प्रारंभिक गणित में पंजीकृत 938 में से 804 ने परीक्षा दी। गृहविज्ञान में पंजीकृत 13,593 में से 11,115 उपस्थित रहे। इंटर चित्रकला में 375 में से 316 ने परीक्षा दी। इस प्रकार कुल पंजीकृत 43,994 में से 35,222 ने परीक्षा दी और 8831 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed