{"_id":"68fb0b585d5ee96ba70d1189","slug":"action-can-be-tanken-in-principals-of-77-inter-colleges-in-student-roll-2025-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 77 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, छात्र नामावली में ये जिले भी फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 77 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, छात्र नामावली में ये जिले भी फिसड्डी
Fri, 24 Oct 2025 10:47 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:47 AM IST
सार
शिक्षा विभाग की ओर से बार-बार चेतावनी देने के बाद भी 71 इंटर कॉलेजों ने नौवीं से लेकर 12वीं तक और 6 इंटर कॉलेजों ने नौवीं और 11वीं की छात्र नामावलियां जनरेट नहीं कीं। अब कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
कई स्कूल के प्रधानाचार्यों पर हो सकती है कार्रवाई।
- फोटो : Freepik
विस्तार
नौवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों की नामावली जनरेट करने में बरती गई लापरवाही ने जिले को प्रदेश के सबसे फिसड्डी पांच जिलों में शामिल करा दिया है। मैनपुरी के अलावा मंडल के दो जनपद आगरा और फिरोजाबाद भी इस सूची में शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की लापरवाही से जिले के शिक्षा अधिकारियों को उच्चाधिकारियों की फटकार झेलनी पड़ रही है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने कक्षा 10 और 12 की नामावली जनरेट करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर और कक्षा 9 व 11 की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की थी, जिस पर इंटर कॉलेजों ने ध्यान ही नहीं दिया। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जिले के 71 इंटर कॉलेजों ने नौवीं से लेकर 12वीं तक और 6 इंटर कॉलेजों ने नौवीं और 11वीं की छात्र नामावलियां जनरेट नहीं कीं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने इस स्थिति को लेकर नाराजगी जताई है। अब जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी 77 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Trending Videos
डीआईओएस ने दी कार्रवाई की चेतावनी
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने नामावलियां जनरेट न करने वाले इंटर कॉलेजों की सूची जारी करते हुए संबंधित प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि 25 अक्तूबर तक हर हाल में 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की नामावलियां जनरेट कर दी जाएं अन्यथा काॅलेजों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
10वीं और 12वीं की नामावली जनरेट न करने वाले प्रदेश के पांच सबसे फिसड्डी जिले
जनपद कुल कॉलेज नामावली जनरेट न करने वाले कॉलेज प्रतिशत
गाजीपुर- 946 140 14.80
देवरिया 549 78 14.21
आगरा 908 72 7.93
मैनपुरी 480 71 14.79
फिरोजाबाद 553 64 11.57
9वीं और 11वीं की नामावली जनरेट न करने वाले प्रदेश के पांच सबसे फिसड्डी जिले
जनपद कुल कॉलेज कॉलेज प्रतिशत
गाजीपुर 899 128 14.24
आगरा 904 98 10.84
देवरिया 540 82 15.19
मैनपुरी 475 77 16.21
आजमगढ़ 786 71 9.03