फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused youth married girl for third time by claiming himself to be unmarried In Mainpuri

UP News: सपनों का शहजादा समझ रचाई थी शादी, हकीकत पता चली तो अरमान हुए ढेर; अब आबरू की खातिर भटक रही शहजादी

Mon, 23 Sep 2024 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 11:34 PM IST
सार

मैनपुरी में युवती ने सपनों का शहजादा समझ युवक से शादी रचाई थी। उसकी हकीकत पता चली तो पलभर में अरमान ढेर हो गए। अब न्याय को भटक रही है।

विज्ञापन
accused youth married girl for third time by claiming himself to be unmarried In Mainpuri
(demo pic) - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती से आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर तीसरी शादी कर ली। उस पर बाहरी लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब मना किया तो पिटाई की गई। उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेज कर आरोपी पति व ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन


मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी शादी 17 अक्तूबर 2023 को गांव नरौरा, थाना अवागढ़, एटा निवासी एक युवक के साथ हुई है। ससुराल जाने के कुछ दिनों बाद  उसे पता चला कि पति पहले से दो शादियां कर चुका है। उसने खुद को अविवाहित बताकर उनसे तीसरी शादी की है। 

विज्ञापन

इसके बाद पति, सास ननद उन पर गलत काम करने का दबाव बनाने लगे। मायके वालों ने आकर ससुरालीजन को समझाया लेकिन वह लोग नहीं मानें। एक फरवरी 2024 को पति के जीजा गांव वीरनगर, एटा उन्हें अपने मकान पर ले गए। वहां उनके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। 
 

जब इसके बारे में पति को बताया तो उनकी पिटाई की ओर मायके छोड़ गए। इस घटना के एक माह बाद वह पिता के साथ ससुराल पहुंची तो ससुरालीजन आग बबूला हो गए। कुछ लोगों के समझाने पर उन्हें ससुराल में रख लिया गया। इसके बाद पति, पति के जीजा,ननद पिंकी अवागढ़ स्थित मकान पर ले गए। 
 
विज्ञापन

वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ शराब पीने के बाद उन पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर उनकी पिटाई की गई। 30 अगस्त सभी ने उनकी पिटाई की और घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रहीं हैं। पीड़ता ने मुख्यमंत्री से ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने व कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed