फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused made obscene video of teenager In Mainpuri kept misdeed her by blackmailing her

UP: पानी भरने गई किशोरी के साथ की अश्लील हरकत, वीडियो बनाकर करता रहा घिनौना काम; ऐसे हुआ बेनकाब

Sat, 01 Jun 2024 08:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jun 2024 08:45 PM IST
सार

पानी भरने गई किशोरी के साथ आरोपी ने अश्लील हरकत की। महिला से वीडियो बनवा लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करके घिनौना काम करता रहा। खुलासा हुआ तो घरवालों के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
accused made obscene video of teenager In Mainpuri kept misdeed her by blackmailing her
crime a - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पड़ोसी के घर पानी भरने गई किशोरी के साथ आरोपी ने अश्लील हरकत की। इसका वीडियो महिला ने बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता धमकी के चलते चुप रही। जब वह सात माह की गर्भवती हो गई तब राज खुला। जानकारी हुई तो परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर में पत्नी व नाबालिग पुत्री रह रही है। करीब आठ माह पूर्व उनकी नाबालिग पुत्री पड़ोस की रहने वाली महिला के घर में पानी भरने के लिए गई थी। वहां मौजूद आरोपी किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। 
विज्ञापन


इसका वीडियो पड़ोसी महिला ने बना लिया। वीडियो बनाने के बाद महिला के सहयोग से आरोपी ने किशोरी को ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। पुत्री को धमकी दी कि यदि अगर घर पर बताया या कोई कानूनी कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़ित पुत्री सात माह की गर्भवती हो गई। घर आने के बाद जब इस बारे में जानकारी हुई तो वह शिकायत लेकर थाने आए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामशरन व सहयोगी महिला केखिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म, धमकाने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed