फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   accused killed youth for not converting to his religion In Mainpuri did not to go home after his mother death

धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था जावेद: मना किया तो दी रूह कंपाने वाली मौत, मां की मौत पर भी नहीं जाने दिया घर

Mon, 05 Aug 2024 10:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 10:41 PM IST
सार

आरोपी जावेद अपनी दुकान पर काम करन वाले युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। मना किया तो हत्या कर दी। मां की मौत पर भी उसे घर नहीं जाने दिया था। 

विज्ञापन
accused killed youth for not converting to his religion In Mainpuri did not to go home after his mother death
हर्षित गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जावेद के यहां कई वर्ष से रह रहे कासगंज निवासी हर्षित पर आरोपी धर्म परिवर्तन का दवाब बना रहे थे। मां की मृत्यु होने पर भी आरोपियों ने उसे घर नहीं जाने दिया था। रविवार को हर्षित का शव दिवरई स्थित तालाब के पास कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पिता ने आरोपी जावेद सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मामला कुरावली थाना क्षेत्र के पठानान मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले जावेद की दिवरई गेट में खाद की दुकान है। दुकान में मूल रूप से कासगंज के राजीव नगर निवासी हर्षित गुप्ता (25) करीब 8 वर्ष से काम कर रहा थ। जावेद के गांव दिवरई में बने एक कमरे में रह रहा था।

विज्ञापन

16 जुलाई से हर्षित से बात न होने पर रविवार को पिता आलोक ने कुरावली थाने में पुत्र को गायब करने की तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस दिवरई गांव स्थित कमरे पर पहुंची तो वहां हर्षित का सड़ा गला शव सफेद गमछे के फंदे पर लटका मिला था।
 

सोमवार को हर्षित के शव का पैनल से पोस्मार्टम करता गया। पिता आलोक ने आरोप लगाया कि जावेद उसके पुत्र को घर पर नहीं आने देता था। 6 नवंबर 2023 को पत्नी की मौत के बाद पुत्र हर्षित को तेहरवी आदि किसी कार्य में शामिल नहीं होने दिया था। पुत्र हर्षित ने बताया था कि जावेद और उसके परिवार के लोग उस पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाते हैं। 
 
विज्ञापन

उसे किसी भी हिंदू कार्य में शामिल नहीं होने देते हैं। वह मजबूर है इसलिए घर नहीं आ सकता। अगर घर आया तो आरोपी उसके साथ कोई घटना अंजाम दे सकते हैं। आलोक ने जावेद, उजैन खान, जैन रजी के खिलाफ हर्षित की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed