फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Accused arrested for committing wrongful act against three-month-old infant

यूपी: तीन माह की मासूम से हैवानियत करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, शादीशुदा है आरोपी; पहले भी गया जेल

Thu, 03 Sep 2026 07:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Thu, 03 Sep 2026 07:09 PM IST
सार

खून से लथपथ बच्ची की हालत देख माता-पिता को समझते देर नहीं लगी कि कन्हैया ने बच्ची के साथ गलत काम किया है। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से पीजीआई सैफई रेफर किया गया, वहां गहन चिकित्सा कक्ष में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Accused arrested for committing wrongful act against three-month-old infant
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में इन्सानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम देने वाले कन्हैया को पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर मझोला पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसने मंगलवार रात तीन माह की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी थीं। बच्ची का इलाज पीजीआई सैफई में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन


एक सितंबर की शाम थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन माह की बच्ची की मां जब खाना बना रही थी, पिता अपने काम में व्यस्त था। तभी गांव का रहने वाला 32 वर्षीय कन्हैया घर में आया और चारपाई पर लेटी बच्ची को खिलाने के बहाने घर के बाहर ले गया था। उसने तीन माह की मासूम के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। घटना की जानकारी माता-पिता को बच्ची के रोने की आवाज सुनकर हुई।
विज्ञापन


 

मां ने जब उसे चुप कराने के लिए दुलारा तो बच्ची के निजी अंग से खून बहता देख होश उड़ गए। खून से लथपथ बच्ची की हालत देख माता-पिता को समझते देर नहीं लगी कि कन्हैया ने बच्ची के साथ गलत काम किया है। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से पीजीआई सैफई रेफर किया गया, वहां गहन चिकित्सा कक्ष में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दो टीमों को लगाया। बृहस्पतिवार दोपहर कन्हैया को मझोला अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

शादीशुदा है आरोपी, पहले भी जा चुका है जेल
तीन माह की मासूम के साथ हैवानियत की घटना सामने आने के बाद एसपी सिटी अरुण कुमार ने गांव पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस की पूछताछ में आरोपी कन्हैया ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। वर्ष 2018 में भी छेड़छाड़ के एक मामले में जेल जा चुका है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed