फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Accusation of gang-rape after being held captive for 13 days.

Mainpuri News: बंधक बनाकर 13 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Fri, 17 Jul 2026 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Accusation of gang-rape after being held captive for 13 days.
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल कर अगवा करने व 13 दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा बेवर की रहने वाली महिला ने बताया कि वह कुछ समय पहले पति के साथ नोएडा में रह रही थी। तभी उसकी मुलाकात गांव रैंद थाना जैथरा जनपद एटा से हुई थी। युवक ने किसी तरह उनके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बना लिए थे। पीड़िता अब पति के साथ अपने गांव में रह रही है। जून माह में वह दवा लेने के लिए कस्बा बाजार गई थीं। वहां गांव रैंद निवासी युवक मिल गया और वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी दी। 28 जून को फोन कर कहा कि मेरे साथ चलो नहीं तो वीडियो फोटो वायरल कर दूंगा।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद युवक अपने बहनोई के साथ कार लेकर आया और जबरदस्ती कार में बैठा कर ले गया। चिल्लाने का प्रयास किया तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। रास्ते में उसके सारे जेवर उतरवा लिए। एक कमरे में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने फोन कर तीन युवकों को बुला लिया। तीनों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों युवकों ने 13 दिन तक कमरे में बंद रखा और दुष्कर्म करते रहे। किसी तरह से वह युवकों के चंगुल से निकली और पति को सारी घटना बताई। पति ने थाने में शिकायत दी मगर पुलिस ने न तो मेडिकल कराया न हीं प्राथमिकी दर्ज की। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कार्रवाई नहीं हुई तो आत्महत्या भी कर सकती हूं
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने यह भी कहा है कि वह आत्महत्या भी कर सकती है। उसकी प्राथमिकी दर्ज की जाए और उसके साथ गलत करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि घटना हुई है तो प्रार्थना पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed