{"_id":"6949ac016475cbd96a0b1824","slug":"a-woman-sleeping-with-her-daughter-fell-ill-and-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-150944-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बेटी के साथ सो रही महिला की बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बेटी के साथ सो रही महिला की बिगड़ी तबीयत, मौत
Tue, 23 Dec 2025 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव परिगवां में पुत्री के साथ सो रही महिला की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
गांव परिगवां निवासी अनीता देवी (36) रविवार शाम को बच्चों को खाना खिलाने के बाद चारपाई पर 13 वर्षीय पुत्री के साथ सो गई थीं। सोमवार सुबह करीब चार बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो पुत्री जाग गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भतीजे सूरज ने पुलिस को सूचना दी। भतीजे ने ह्दयगति रुकने की वजह से मौत की बात कही है। मौत की सही वजह जानने के लिए एलाऊ पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।