फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A well was found during the excavation of the temple

UP: मस्जिद के बराबर से मंदिर निर्माण करा रही थी पुलिस, खुदाई में निकला कुआं, देखने वालों की लगी भीड़

Sun, 05 Jan 2025 06:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 05 Jan 2025 06:39 PM IST
सार

जलेसर में मंदिर की खुदाई के दौरान कुआं निकलने से इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी होने लगी। ये प्राचीन कुआं बताया जा रहा है। मंदिर का निर्माण पुलिस की ओर से कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
A well was found during the excavation of the temple
खुदाई के दौरान निकला कुआं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जलेसर में कोतवाली के सामने चल रहे मन्दिर निर्माण कार्य के दौरान हुई खुदाई में एक प्राचीन कुआं निकल आया। कुआं निकलने पर नगर में यह सूचना आग की तरह फैल गई। कुआं देखने के लिए लोगो में उत्सुकता बढ़ गई। हजारों की तादाद में लोग मौके पर पहुंच गये। मंदिर का निर्माण पुलिस करा रही थी। बराबर से ही मस्जिद बनी हुई है। 
विज्ञापन


चल रहा था खुदाई कार्य
रविवार को सुबह लगभग नौ बजे पुलिस कोतवाली के सामने चल रहे मन्दिर निर्माण के दौरान खुदाई चल रही थी। तभी नींव खुदाई के दौरान एक प्राचीन कुआं निकला। जिसे देख खुदाई कर रहे मजदूर अचम्भित रह गये। कुआं की गहराई लगभग 200-250 फीट होने का अनुमान है। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह को दी। नगर के सैंकड़ों लोग कुआं को देखने के लिए मौके पर पहुंच गये। राजमिस्त्री रंजीत ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा मन्दिर निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को जब मन्दिर निर्माण के लिए नींव की खुदाई चल रही थी। तभी खुदाई के दौरान अचानक कुआं दिखा। जब और खुदाई करायी गयी तो कुआं थोड़ा ऊपर आ गया। 
विज्ञापन


 

A well was found during the excavation of the temple
मंदिर परिसर में चल रहा निर्माण कार्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बराबर में बनी है मस्जिद
बता दें कि मन्दिर के बराबर में ही एक मस्जिद बनी हुई है, जिसका निर्माण वर्षों पहले पुलिस कोतवाली में तैनात रहे एक कोतवाली निरीक्षक के द्वारा कराया गया था। शेष जगह पर हनुमान मन्दिर बना हुआ था। इसी स्थान पर वर्तमान कोतवाली प्रभारी डॉक्टर सुधीर राघव द्वारा मन्दिर का सौंदर्यीकरण कराए जाने की बाबत निर्माण कार्य कराया जा रहा था। यह जमीन काफी प्राचीन है। बताया गया है कि प्राचीन काल में इस स्थान पर द्वापर युग के राजा जरासंध की चौकी स्थापित थी। ब्रिटिश काल में भी यहां पुलिस चौकी स्थापित थी। आजादी के बाद यहां तहसील मुख्यालय के साथ-साथ पुलिस थाना व नगर पालिका का कार्यालय स्थापित किया गया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed