फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A mound of soil fell on the workers, one died.

Mainpuri News: मजदूरों पर गिरी मिट्टी की ढाय, एक की मौत

Tue, 30 Dec 2025 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 30 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A mound of soil fell on the workers, one died.
फोटो 1 मृतक बिजेंद्र उर्फ अमन का फाइल फोटो
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में हाइवे पर परतापुर के पास सोमवार दोपहर नाले के निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी की ढाय काम कर रहे चार मजदूरों पर पलट गई। आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला गया। इस दौरान एक मजदूर की मौत हो चुकी थी। तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से एक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पाकर एसडीएम और सीओ भोगांव ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। भोगांव क्षेत्र में हाइवे पर गांव परतापुर के पास सड़क किनारे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को दोपहर के समय मजदूर खुदाई का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी की ढाय नीचे काम कर रहे चार मजदूरों पर पलट गई।
विज्ञापन

इससे अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया। कुछ देर मशक्कत के बाद मिट्टी में दबे मजदूर 35 वर्षीय बिजेंद्र उर्फ अमन उर्फ दीवान, अमित, मुरली मनोहर निवासी गांव भूपतिपुर थाना एलाऊ और ओमी निवासी कस्बा भोगांव को बाहर निकाला गया। आनन फानन सभी मजदूरों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद बिजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अमित को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।

फोटो 1 मृतक बिजेंद्र उर्फ अमन का फाइल फोटो

फोटो 1 मृतक बिजेंद्र उर्फ अमन का फाइल फोटो

फोटो 1 मृतक बिजेंद्र उर्फ अमन का फाइल फोटो

फोटो 1 मृतक बिजेंद्र उर्फ अमन का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed