फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   A motorcyclist fell into a ditch after being hit by a car; one person died.

Mainpuri News: कार की टक्कर से खाई में गिरे बाइक सवार, एक की मौत

Tue, 23 Dec 2025 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 23 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A motorcyclist fell into a ditch after being hit by a car; one person died.
फोटो 1 पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : संवाद
मैनपुरी। कस्बा औंछा में पड़रिया चौराहे पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में बाइक सवार आ गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार दोनों युवक खाई में जा गिरे। पुलिस ने निकाला, तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के अकबरपुर निवासी अनिल कुमार(34) सोमवार सुबह गांव के ही जय किशन(43) के साथ बाइक से मैनपुरी आ रहे थे। पड़रिया चौराहे के पास पीछे से आ रही स्विफ्ट कार की चपेट में बाइक सवार आ गए। टक्कर से बाइक सवार सड़क के नीचे खाई में जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पानी भरे गड्ढे से निकाला। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, वहां चिकित्सक ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। घायल जय किशन को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे में युवक की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




माता पिता का इकलौता पुत्र था अनिल
हादसे में जान गंवाने वाले अनिल कुमार माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। वह शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे हैं। खेतीबाड़ी कर वह परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार की चपेट में आए बाइक सवार

बेवर। थाना क्षेत्र में इटावा रोड जखा मार्ग पर सोमवार दोपहर कार की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल हो गए। गांव जखा निवासी सुधांशु उर्फ आशु पत्नी कल्पना व भांजी पलक के साथ बेवर से दवा लेकर घर आ रहे थे। तभी जखा मार्ग पर कार की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।




बाइक फिसलने से युवक हुआ घायल

बेवर। इटावा बरेली हाइवे पर सोमवार शाम को बाइक फिसलने से हुए हादसे में युवक घायल हो गया। सकत बेवर निवासी शिव कुमार कस्बा से गांव लौट रहा था। फर्रुखाबाद रोड पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्रित हुए लोगों ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed