{"_id":"1-82259","slug":"Mainpuri-82259-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर चाचा को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का विरोध करने पर चाचा को गोली मारी
Mainpuri
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में गुरुवार को जीटी रोड पर टेंपो सवार चाचा-भतीजी से बदमाशों ने लूट की कोशिश की। चाचा के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल चाचा को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया है।
थाना भोगांव के मलपुर निवासी ओमकार (50) बुधवार को अपनी भतीजी आरती के साथ कुरावली के गांव विक्रमपुर आए थे। आरती की बहन अनीता पत्नी मानसिंह के ससुर लंबे समय से बीमार हैं। ओमकार गुरुवार दोपहर ससुर को देखने अनीता के साथ कुरावली गए। कुरावली से फर्दपुर जाने के लिए दोनों टेंपो में बैठे। रास्ते में गैलानाथ पुल से दो युवक भी फर्दपुर जाने के लिए टेंपो में बैठ गए। टेंपो जब सवारियों को लेकर जीटी रोड पर नई मंडी के पास पहुंचा तो दोनों युवकों ने टेंपो रुकवाया और तमंचे के बल पर चाचा-भतीजी से लूट की कोशिश की। ओमकार के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को आते देख बदमाश टेंपो के पीछे आ रही बिना नंबर की बाइक पर बैठ कर भाग गए। चालक भी टेंपो लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कुरावली के अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में दबिश दी है।